Buy Advt. Space

CG Crime News : लॉ की छात्रा से छेड़खानी और धमकी  दो सुपरवाइजरों पर FIR, आरोपी फरार

By


रायपुर। राजधानी में पढ़ रही एक लॉ छात्रा ने छेड़खानी और धमकी की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने राखी थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि कॉल मी सर्विस (CMS) कंपनी के दो सुपरवाइजर सत्यजीत राजपूत और अमित चंद्राकर उसके साथ लगातार छेड़खानी करते थे और विरोध करने पर उसे धमकाते थे।

क्या है मामला

पीड़िता कलिंगा यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों युवक उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करते थे और विरोध करने पर अफसरों से पहचान और रसूख का धौंस दिखाकर धमकाते थे। दोनों आरोपियों की ड्यूटी मंत्रालय और अन्य सरकारी भवनों में मेंटेनेंस के काम में रहती है।

पुलिस की कार्रवाई

छात्रा की शिकायत पर राखी थाना पुलिस ने सत्यजीत राजपूत और अमित चंद्राकर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3(5), 351(2), 74, 75(1), 78 के तहत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं गैर-जमानतीय हैं। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment