Buy Advt. Space

CG Breaking News : सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ED-CBI की संयुक्त टीम ने दी दबिश

By

CG Breaking News : विनोद देवांगन दुर्ग. शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा है.

बताया जा रहा है कि सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई की गई है. ईडी और सीबीआई के अधिकारी संचालक से पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की पड़ताल कर रहे हैं.

बता दें कि पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह पहली रेड कार्रवाई है.

Leave a Comment