Buy Advt. Space

CG Breaking News रायपुर समेत 4 शहरों में ED की छापेमारी, कारोबारी विनय गर्ग पर भी कार्रवाई

By



रायपुर।छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में 8 से 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। इस कार्रवाई से इन शहरों में हलचल तेज हो गई है।

कृषि कारोबारियों पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी मुख्य रूप से कृषि से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है। रायपुर के शंकर नगर स्थित कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी ED की टीम पहुंची और तलाशी ली जा रही है।

बल और अधिकारियों की मौजूदगी

इस कार्रवाई में ED के करीब 8 से 10 अधिकारी शामिल हैं। उनके साथ सशस्त्र बल भी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। राजधानी रायपुर में अलग-अलग ठिकानों पर टीम लगातार दबिश दे रही है।

आधिकारिक बयान का इंतज़ार

फिलहाल, यह कार्रवाई किस मामले या घोटाले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई ने प्रदेश के राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Comment