Buy Advt. Space

CG BREAKING- एक तरफा प्यार में सनकी युवक ने किया 14 वर्षिय छात्रा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 8वीं की छात्रा की सनकी युवक ने हत्या कर दी। युवक छात्रा से एक तरफा प्यार करता था और स्कूल से लौटते समय खाली मकान में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती थी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई। 12 बजे उसकी छुट्टी हो जाती है और वह लौट आती थी। दो बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की। कहीं पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इस बीच छात्रा के परिचित का मैसेज लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को किसी ने मारकर फेंक दिया है।

इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को वीरेंद्र कुमार (24) के बारे में पता चला। जांच में यह बात सामने आई कि वीरेन्द्र कुमार की छात्रा से पहले की जान पहचान थी। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने वाली है।

Leave a Comment