Buy Advt. Space

Big breaking:बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP कार्यालय में लगाई आग दमकल की 2 गाड़ियों सहित कई वाहन फूंके

By

जैतखाम तोड़ने पर उग्र हुआ सतनामी समाजकलेक्ट्रेट कार्यालय में आग लगाने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़े वाहन भी फूंक दिए।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया है। लोगों ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के करीब हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़े वाहनों में पथराव कर दिया। वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद कलेक्टर कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय में आग लगा दी।

समाज के लोगो का आरोप है कि पुलिस ने जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले में जिन 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो असली अपराधी नहीं हैं।कलेक्टर परिसर में आग लगाने से कई विभागों में रखे दस्तावेज जल गए। वहीं कई वाहनों को भी फूंक दिया गया है।पथराव के चलते कलेक्टर परिसर में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने पलट दिया।प्रदर्शनकारी इमारतों पर चढ़ गए, दमकल तोड़ीझूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी जख्मीसतनामी समाज ने सीबीआई जांच की मांग की है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दिया था, लेकिन उसे तोड़ते हुए समाज के लोग अंदर घुस गए। इस दौरान झूमाझटकी में एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई है। गुस्साए लोगों ने कलेक्टर दफ्तर में आग लगा दिया है।

अधिकारियों के गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

Leave a Comment