छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल ;गरियाबंद :पुलिस लाइन में आज नक्सल ऑपरेशन आईजी अंकित गर्ग, रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा एवं पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सल संगठन के बड़े कैडर का आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों के उपयोग में आने वाली सामग्री के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और लगभग 16.50 लाख के आस पास पैसा भी बरामद किया गया।
पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दो महिला नक्सली रनीता व सुजाता तथा दो पुरुष नक्सली दीपक व कैलाश ने अपने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया
ये नक्सली लंबे समय से संगठन में सक्रिय थे वही कई बड़े नक्सली वारदातों को भी दे चुके है अंजाम
इनमें से कुछ नक्सलियों पर इनाम भी घोषित था
आत्मसमर्पण करते हुए उन्होंने कहा कि अब वे शांति और विकास की राह पर चलना चाहते हैं।
आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि चारों नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं आईजी अंकित गर्ग ने इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बताया और कहा कि आगे भी यह अभियान और तेज़ी से जारी रहेगा।
यह आत्मसमर्पण गरियाबंद पुलिस एवं सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
BIG BRAKING NEWS गरियाबंद में बड़ा झटका: चार इनामी नक्सली सरेंडर, दो महिला समेत शामिल








