Buy Advt. Space

बंधा तालाब सफाई अभियान शुरू, विधायक कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कोण्डागांव शहर के मध्य स्थित बंधा तालाब को स्वच्छ, सुंदर एवं उपयोगी स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

विधायक व कलेक्टर की सक्रिय सहभागिता

इस अभियान में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी तथा कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वयं श्रमदान कर अभियान को गति दी।

जलकुंभी हटाने हेतु कार्ययोजना तैयार

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने कहा कि बंधा तालाब को जलकुंभी से मुक्त कर स्वच्छ एवं संरक्षित करने के लिए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत यह सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

नागरिकों से सहभागिता की अपील

विधायक ने नगरवासियों से अपील की कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और शहर के जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

जनप्रतिनिधि व नागरिक रहे उपस्थित

सफाई अभियान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सफाईकर्मी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और श्रमदान किया।

Leave a Comment