Buy Advt. Space

बलौदाबाजार में युवती की जली लाश, दुष्कर्म की आशंका से हड़कंप

By
Last updated:

बलौदाबाजार जिले में शनिवार सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के चरौटी गांव की है। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ रहती थी और रोज काम के लिए बलौदाबाजार जाती थी। शुक्रवार रात उसने पिता के साथ भोजन किया और सो गई थी। सुबह दरवाजा बाहर से बंद मिला, जिससे पिता को शक हुआ। इसी बीच गांव में पराली के ढेर में जली हुई लाश मिलने की खबर आई। जब पिता मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शव की पहचान अपनी बेटी तेजस्विनी के रूप में की।



फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव अर्धनग्न अवस्था में था और मृतका के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। उसके चेहरे और गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिले, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका गहराई है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं जब्त की हैं और सबूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि युवती की मौत कैसे हुई। यह घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर गई है।

Leave a Comment