Buy Advt. Space

अनंतपुर पुलिस ने दैहिक शोषण मामले में आरोपी को 24 घंटों में गिरफ्तार

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांवथाना अनंतपुर पुलिस ने दैहिक शोषण के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को जिला स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

प्रार्थिया ने 12 फरवरी 2026 को थाना अनंतपुर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मई 2002 से दिसंबर 2025 तक आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि इस दौरान दो बार गर्भवती होने पर पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध गर्भपात कराया गया तथा 9 फरवरी 2026 की रात्रि में मारपीट की घटना भी हुई।

गंभीर धाराओं में अपराध कायम

प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना अनंतपुर में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत धारा 64(2)(ड), 89, 115(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित जांच प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।

घेराबंदी कर आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने मालगांव बुडरापारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी कमलेश सिंग (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोण्डागांव के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना अनंतपुर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। पुलिस विभाग ने पूरी टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Comment