Buy Advt. Space

गरियाबंद में नशा मुक्ति अभियान: विशाल मानव श्रृंखला और शपथ कार्यक्रम आयोजित

By


छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद ! नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला गरियाबंद में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों एवं युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशा मुक्त करने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त होने और अपने घर-परिवार तथा समाज को नशा से दूर रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, जो स्वास्थ्य, परिवार और समाज सभी को प्रभावित करता है। नशा के कारण अपराध बढ़ते हैं और युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नशा मुक्ति केंद्र से डाक बंगला वार्ड, जनपद पंचायत, मेन रोड, बस स्टैंड तिरंगा चौक होते हुए गांधी मैदान से वापस नशा मुक्ति केंद्र पहुँची।

इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र के हितग्राही, शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनोज साहू, सचिव उदय गंगोई, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ठाकुर सर, आईटीएस कॉलेज व शिवम कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ और नर्सिंग के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा—
👉 नशा हमारे समाज के लिए गंभीर समस्या है, जिससे कैंसर, लीवर और हृदय संबंधी बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं।
👉 नशे के कारण परिवार बिखरते हैं और गरीबी व अपराध जैसी समस्याएँ जन्म लेती हैं।
👉 शिक्षा और जागरूकता से ही हम नशे पर नियंत्रण पा सकते हैं।

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को भी इस बुराई से बचाने में योगदान दें।

इस अभियान में पुलिस विभाग, नशा मुक्ति केंद्र, समाज कल्याण विभाग, शिवम कॉलेज और आईटीएस कॉलेज का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment