छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद ! पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत मरोदा स्थित भूतेश्वर नाथ धाम में भव्य फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न व्यंजन स्टॉल लगाए गए, जिनमें छत्तीसगढ़ की परंपरा और स्वास्थ्य का संगम देखने को मिला।
फेस्टिवल में रागी, कोदो-कुटकी, ज्वार, बाजरा और शहद से बने स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। इस आयोजन में कुल 13 स्व-सहायता समूहों ने भागीदारी की, जो बिहान योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों में सक्रिय हैं।
इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा उन्हें लखपति दीदी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही, यह आयोजन महिलाओं के गरीबी उन्मूलन और सशक्तिकरण को गति देगा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे –
जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ श्री के.एस. नागेश
बीपीएम श्री प्रफुल्ल देवांगन
क्षेत्रीय समन्वयक श्री दुर्गेश प्रसाद साहू
साथ ही, स्थानीय सचिव, सरपंच, पंच और स्व-सहायता समूह की दीदियां भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ी खानपान और संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
गरियाबंद: भूतेश्वर नाथ धाम में फूड फेस्टिवल, महिला समूहों ने परोसे मिलेट व्यंजन








