छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद ! के गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर NHM स्वास्थ्य कमियों का अनिश्चित कालीन हड़ताल लगातार जारी है आज हड़ताल का दूसरा दिन था। जहां NHM स्वास्थ्य कमियों के द्वारा चेहरे पर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों का मुखौटा पहन कर जोरदार नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। वही इस प्रदर्शन में गरियाबंद जिला के लगभग 150 NHM स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। वही उनका कहना था कि कल हड़ताल के तीसरे दिन अपने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर के NHM स्वास्थ्य कर्मी समर्थन पत्र के लिए गरियाबंद जिला के भाजपा कार्यालय के सामने बैठेंगे।
गरियाबंद के NHM स्वास्थ्य कर्मी जिला अध्यक्ष अमृत राव भोसले ने कहा कि शासन ने हमे हड़ताल के पहले दिन से ही बात करने के लिए हमारे प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। स्वास्थ्य मंत्री ने भी बुलाया था लेकिन उनका कहना था कि हड़ताल को समाप्त कीजिए। जब हम हड़ताल पर जाते है तो इनकी पूरी कोशिश हड़ताल को समाप्त करने की होती है। लेकिन उनकी कोशिश ये नहीं होती कि जो भी हमारा आदेश निकलने के लिए रेडी रहता है, जो अभी एग्जिक्यूटिव कमि









