छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल ! छ.ग.सर्व आदिवासी समाज एवं समस्त आदिवासी समाज छुरा के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस प्री. मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास परिसर छुरा में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा आदिवासी समाज के ईष्टदेव बुढा़देव की छायाचित्र की पूजा-अर्चना से की गई।सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सामाजिक जनों द्वारा पीला चावल और पीला गमछा से पागा बांधकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंग ठाकुर छ.ग.सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज की परंपराएं,संस्कृति और योगदान हमारी धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने समाज की एकजुटता और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।कार्यक्रम के बीच-बीच में समाज के बालिकाओं द्वारा समाज पर आधारित एकल, सामूहिक, सुवा नृत्य, बस्तर आदिवासी नृत्य,सांस्कृतिक कार्यक्रम कर छटा बिखेरी और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
छत्तर सिंग ठाकुर छ. ग.सर्व आदिवासी समाज गरियाबंद जिला संरक्षक








