Buy Advt. Space

गरियाबंद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

By


छुरा ब्लॉक पित्तेश्वर हरपाल गरियाबंद ! गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर आज से एनएचएम (NHM) स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया है। प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।



धरना स्थल पर जुटे स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वे नियमितीकरण, ग्रेड पे निर्धारण, अनुकंपा नियुक्ति, मेडिकल अवकाश सहित 10 प्रमुख मांगों को लेकर लंबे समय से शासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।

कर्मियों का कहना है कि लगातार उपेक्षा के कारण उन्हें मजबूरीवश अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ा है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों के स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने धरना स्थलों पर बैठकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Comment