गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! गरियाबंद पुलिस द्वारा अपने अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन और बेहतर कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल “कॉप ऑफ द मंथ” की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत माह जून 2025 में कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को चयनित कर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
🔹 इस बार “कॉप ऑफ द मंथ” का सम्मान प्राप्त करने वाले कुल छह अधिकारी/कर्मचारी निम्नलिखित रहे:
1. प्रधान आरक्षक तुलसी निषाद (थाना राजिम)
थाना क्षेत्र में सोने की चोरी के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और
55 किलो गांजा के साथ आरोपी को पकड़वाने में सराहनीय भूमिका।
2. आरक्षक आलम बेग (साइबर सेल)
साइबर तकनीक के माध्यम से उपरोक्त मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई।
3. आरक्षक डिगेश्वर साहू (थाना छुरा)
मोटर साइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए
9 बाइक बरामद और 5 आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम योगदान।
4. प्रधान आरक्षक प्रहलाद थानापति (थाना मैनपुर)
840 नग नशीली टैबलेट के साथ आरोपी को धरदबोचने में प्रमुख भूमिका।
5. आरक्षक लेखन पटेल (थाना देवभोग)
जून माह में 230 लीटर अवैध शराब जब्त करने और
संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सक्रिय योगदान।
6. आरक्षक लक्ष्मीकांत साहू (थाना देवभोग)
सीसीटीवी फुटेज की सहायता से प्रार्थी के खोए ₹52,000 वापस दिलाकर
आमजन का पुलिस पर भरोसा और भी मजबूत किया।
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इन सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मियों की मेहनत को मान्यता देना और अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित करना है।
पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि “कॉप ऑफ द मंथ” की यह पहल निरंतर जारी रहेगी ताकि कानून-व्यवस्था की बेहतरी हेतु कार्यरत कर्मियों को समय-समय पर प्रोत्साहन मिलता रहे।
“कॉप ऑफ द मंथ” के तहत उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान








