Buy Advt. Space

संयुक्त सर्चिंग अभियान में नक्सलियों द्वारा छिपाई गई सामग्री बरामद

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट


गरियाबंद ! गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207 वाहिनी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही
तीन अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा डंप की गई राशन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद
गरियाबंद पुलिस की अपील – माओवाद छोड़ें, आत्मसमर्पण कर जुड़ें मुख्यधारा से


जिला गरियाबंद में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत, 10 जुलाई 2025 को गरियाबंद पुलिस, कोबरा 207 वाहिनी एवं सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा थाना मैनपुर एवं जुगाड़ क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया गया।

इंदागांव एरिया में नक्सलियों की संभावित उपस्थिति की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षाबलों ने तीन अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई राशन सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की। यह कार्रवाई नक्सलियों की गतिविधियों पर करारा प्रहार मानी जा रही है।


गरियाबंद पुलिस की माओवादियों से अपील:

हिंसा का रास्ता छोड़ें और समाज की मुख्यधारा में लौटें।
छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति के तहत नजदीकी थाना/चौकी/कैम्प में या फोन नंबर 94792-27805 पर संपर्क कर आत्मसमर्पण किया जा सकता है।


आत्मसमर्पण के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं:

भयमुक्त और सम्मानजनक जीवन
परिवार के साथ रहने की आज़ादी
स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण
निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
आवास सुविधा
शासकीय योजनाओं एवं नौकरियों का लाभ


आइए, शांति और विकास के साथ जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
गरियाबंद पुलिस समाज के हर वर्ग के साथ है।

Leave a Comment