Buy Advt. Space

ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की दिशा में बड़ा कदम गरियाबंद में अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! जिले में कार्यप्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके के निर्देश पर यह प्रशिक्षण एनआईसी के उप निदेशक श्री नेहरू निराला एवं ई-जिला प्रबंधक श्री मिथलेश देवांगन द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को दस्तावेज़ों की डिजिटल ट्रैकिंग, अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग, फाइल ट्रैकिंग, गोपनीयता एवं सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री उइके ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शीघ्र ही सभी जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली को लागू किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह प्रशिक्षण आवश्यक है, ताकि अधिकारी-कर्मचारी इस नई प्रणाली को गंभीरता से समझें और अपनाएं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, कुशलता, समय की बचत, तथा कागजी प्रक्रिया में कमी लाना है। यह पहल सरकारी कामकाज को तेज, पेपरलेस और अधिक संगठित बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, श्री नवीन भगत सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment