Buy Advt. Space

गरियाबंद जिले को मिली गौरवशाली उपलब्धि

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

दक्षिणा फाउंडेशन की अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में एकलव्य विद्यालय के दो विद्यार्थियों का चयन

कलेक्टर बी.एस. उइके ने किया सम्मानित, कहा – “यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात”

गरियाबंद ! जिले के शैक्षणिक क्षेत्र से एक अत्यंत गर्वजनक समाचार सामने आया है। दक्षिणा फाउंडेशन, भोपाल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा में जिले के दो प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं – भावना ध्रुव (एकलव्य आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा) एवं बाबूलाल कुंजाम (एकलव्य आवासीय विद्यालय, देहारगुड़ा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

दोनों विद्यार्थियों का चयन दक्षिणा फाउंडेशन, भोपाल में कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए हुआ है। यह संस्थान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित है, जो आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभावान विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए श्रेष्ठ कोचिंग सुविधा प्रदान करता है।

इस उपलब्धि को देखते हुए जिला कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज दोनों विद्यार्थियों से भेंट की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा –

“यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह पूरे गरियाबंद जिले के लिए गर्व की बात है। भावना और बाबूलाल जैसे होनहार छात्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।”



सम्मान समारोह के दौरान अपर कलेक्टर श्री अरविंद पाण्डेय, श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत, प्राचार्य कोसमबुड़ा एवं प्राचार्य देहारगुड़ा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसे होनहार विद्यार्थियों को हरसंभव सहायता और प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि वे भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Comment