Buy Advt. Space

आईटीबीपी का योगाभ्‍यास 21 जून, 2025 को ‘11वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर

By

कोंडागांव (छ.ग.): 21 जून, 2025 को ‘11वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर कोंडागांव (छ.ग.) में स्थित आईटीबीपी के सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), 29वीं वाहिनी व 41वीं वाहिनी के हिमवीरों ने संयुक्‍त रूप से योगाभ्‍यास कर आमजन को स्‍वस्‍थ रहने का संदेश दिया। इस वर्ष ‘Yoga for One Earth-One Health’ की थीम पर मनाए गए अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर श्री अनन्‍त नारायण, सेनानी (स्‍टाफ), श्री नरेंद्र सिंह, सेनानी, 41वीं वाहिनी एवं अन्‍य अधिकारियों ने जवानों के साथ मिलकर योगासन किए। श्री नारायण दत्‍ता ने कहा कि स्‍वस्‍थ तन में ही स्‍वस्‍थ आत्‍मा निवास करती है, इसलिए योग हमारे जीवन में बहुत महत्‍वपूर्ण है, जिसे हमें अपनाना चाहिए और रोजाना योग कर सभी को योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इसी तरह का योगसत्र इस क्षेत्रीय मुख्यालय व 41 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगन्नाथ पुरी ( ओड़िशा) के गोल्डन बीच समुद्र तट पर भी आयोजित किया गया और देशवासियों से अपने जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment