Buy Advt. Space

रोजगार सहायक की लापरवाही की वजह से किसान का खेत हुआ बर्बाद

By

गरियाबंद से दिव्यांश पटेल की रिपोर्ट

गरियाबंद ! जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत आमदी म मैं पदस्थ रोजगार सहायक दिनेश कश्यप द्वारा आमदी म नाली निर्माण कार्य जो दो हिस्सों में है जिसकी टोटल लागत 30 लाख है जो विगत कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है

पहला हिस्सा किसान राइस मिल से ग्राम पंचायत तक जिसकी लगात 11 लाख है जिसमें 1.2 लाख मजदूरी कार्य हेतु तथा शेष मटेरियल हेतु और दूसरा हिस्सा पंचायत से नाला तक नाली निर्माण जिसकी लागत 20 लाख जिसमें 15 लाख मटेरियल हेतु बाकी शेष मजदूरी भुगतान हेतु जिसमें दोनों कार्य की मजदूरी भुगतान राशि रोजगार सहायक की लापरवाही की वजह से समाप्त हो चुका है

और कार्य कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है जिसका खामियाजा गांव के किसान को उठाना पड़ रहा है इस संबंध में कुछ दिन पहले जनपद पंचायत गरियाबंद से  आला अधिकारी आए हुए थे परंतु जांच कार्यस्थल में ना कर पंचायत में ही किया गया आला अधिकारी क्या दिनेश कश्यप से डरते हैं या रिश्वत का पजामा पहनकर इनके   इर्द-गिर्द   घूमते रहते हैं

या फिर शायद अधिकारियों की कमजोरी दिनेश कश्यप जानता होगा जिनके समक्ष इसका  कच्छा चिट्ठा  पेश करने के बाद भी खामोश है

क्या किसान क्षति के भरपाई रोजगार सहायक या अधिकारी करेंगे  या फिर रोजगार सहायक को हटाकर नए रोजगार सहायक पदस्थ  किया जाए जो कार्य को बिना लापरवाही के सुचारू रूप से कर सकें

Leave a Comment