कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
- दिए गुणवत्तापूर्ण कार्यो के निर्देश।
कोंडागाँव- क्षेत्रीय विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार की दोपहर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों की निर्माण संबंधी समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक उसेंडी ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि, नगरीय क्षेत्र अपने निर्माण कार्यो को समय सीमा में व गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्यों का संपादन करावे। यदि किसी भी तरह की कोई लापरवाही व कार्य में कोताही सामने आने पर। ठेकेदार के साथ ही संबंधित इंजीनियर पर भी उचित कार्रवाई की जाएग, जिसके लिए वे स्वंय जिम्मेदार होंगे। इसलिए अधिकारी अपने फील्ड का समय-समय पर परीक्षण व मूल्यांकन करते रहे। मूल्यांकन निरीक्षण करते रहें। ज्ञात होगी दिनांक 24 मई 2025 को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने भी ठेकेदारों की बैठक लेकर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए थे। बैठक के दौरान अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश दे, एसडीओ, इंजीनियर सहित अन्य मौजूद रहे।








