Buy Advt. Space

जिला कोण्डागांव में 01 स्थायी वारंटी पुरूष नक्सली ने किया आत्मसमर्पण।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचाराधारा एवं शोषण से तंग आकर माओवादी ने किया आत्मसमर्पण।


सुरक्षा बलों के लगातार कार्यवाही से माओवादियों में है भय का माहौल ए नक्सल संगठन छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं नक्सली।


आत्मसमर्पित नक्सली 2003 से 2018 तक बेड़मा जनमिलिषिया सदस्य एवं 2018 से 2025 तक पूर्वी बस्तर डिवीजनए सहयोगी सदस्य ए आमदई एलओएस के रूप में माओवादी संगठन में कर रहा था कार्य।


जिला कोण्डागांवए बस्तर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में रहा है शामिल।


नक्सली को छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीतिष्ष् के तहत प्रोत्साहन राषि के रूप में 50,000 रूपये प्रदान किया गया है।

कोण्डागांव ! पुलिस महानिरीक्षकए बस्तर रेंज जगदलपुर श्री सुन्दरराज पीण् ;भा. पु. से. श्री अमित तुकाराम काम्बलेए पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देषन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री वॉय अक्षय कुमार ;भा. पु. से. के कुषल मार्गदर्षन एवं श्री रूपेष कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ;ऑप्स, कोण्डागांव, के कुषल नेेतृत्व में तथा श्री सतीष भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय.समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्षन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएंॅ व लाभ की जानकारी बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा हैए जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।


इसी तारतम्य में आज दिनांक 10.06.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत् नक्सली सुकालू राम नाग पिता मानुराम नाग पूर्वी बस्तर डिवीजन, सहयोगी सदस्यए आमदई एलओएसद्ध उम्र 52 वर्ष जाति मुरिया निवासी ग्राम तुमड़ीवाल, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव छण्गण् के द्वारा श्री शंकर लाल बघेल ;भा. पु. से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिन्हें तत्काल प्रोत्साहन राषि 50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान श्री कौषलेन्द्र देव पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, श्री सतीष भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

नामजद अपराधिक विवरण- दिनांक 14.02.2018 को ग्राम तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुये मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से लगभग 350000. रूपये के सामान. गाय, बैलए बर्तनए कपड़ा, बकरी, मुर्गा.मुर्गी व अन्य दैनिक उपयोगी सामान को लुटपाट करने की घटना में शामिल।

Leave a Comment