Buy Advt. Space

कोंडागांव कलेक्टर ने अबूझमाड़ मल्लखंब के खिलाड़ियों से की मुलाकात , खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब के प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके हालिया प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत का परिणाम है, जो पूरे बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है।खेलो इंडिया यूथ गेम्स और बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शनखिलाड़ियों ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भाग लेकर एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।

वहीं, खेलो इंडिया गेम्स 2025, जो दीव (यूनियन टेरिटरी) में आयोजित हुआ, उसमें भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में उन्होंने कुल 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया।खिलाड़ियों से चर्चा के दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने उनकी उपलब्धियों को बस्तर के आदिवासियों के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने आगे कहा, आप सबकी सफलता न केवल नारायणपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

Leave a Comment