दिल्ली। भारत के पूर्व में प्रधानमंत्री रहे डॉ० मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन।
अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था वे 2004 से लेकर 2014 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे है। डॉ मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक रूप से प्रभावी ढंग से सुधार करने का व्यापक रूप से श्रेय दिया जाता है।


इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं।





