Buy Advt. Space

बंधा तालाब गार्डन में 16.90 लाख की लागत से बने आधुनिक शौचालय का लोकार्पण

By

विधायक लता उसेंडी ने किया शुभारंभ, स्वच्छता दीदियों को सफाई किट वितरित कर उनके कार्यों की सराहना की

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव, नगर के बंधा तालाब गार्डन में नागरिकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए 16 लाख 90 हजार रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक आकांक्षी शौचालय का गुरुवार शाम विधिवत लोकार्पण किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने फीता काटकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा से गार्डन में आने वाले नगरवासियों, पर्यटकों एवं अन्य आगंतुकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

विधायक लता उसेंडी ने किया शौचालय का लोकार्पण

लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय पार्षदगण उपस्थित रहे। आधुनिक सार्वजनिक शौचालय के शुरू होने से बंधा तालाब गार्डन में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

स्वच्छता दीदियों से किया आत्मीय संवाद

कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने स्वच्छता दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती हैं। उनके अथक प्रयासों से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है।

सफाई किट वितरित कर किया सम्मानित

विधायक ने इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों को सफाई किट वितरित किए और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान को शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने भी की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने स्वच्छता कर्मियों के समर्पण एवं मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों का योगदान महत्वपूर्ण है।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री मनोज जैन, श्री दीपेश अरोरा, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री कुलवंत चहल, श्री संतोष पात्रे, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती हिना श्रीवास्तव, श्री जैनेन्द्र ठाकुर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सचिन गुप्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment