Buy Advt. Space

भीम आर्मी ने रैली निकाल कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, मांगें उठाईं

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जिला कोंडागांव ने संगठन का 11वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर में शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा।

चौपाटी मैदान से निकली रैली

स्थापना दिवस के अवसर पर रैली चौपाटी मैदान से शुरू होकर मंजित चौक तक पहुंची और वहां से एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां संगठन के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद रैली पुनः चौपाटी मैदान पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

नीट परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाया

ज्ञापन में संगठन ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।

प्रमुख मांगें रखीं

संगठन ने मांग की कि नीट परीक्षा से जुड़े कथित मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का संवेदनशील और शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।

प्रदेश पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे और प्रदेश उपाध्यक्ष सुयल नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इनके अलावा जिलाध्यक्ष हेम सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह सोढ़ी, जिला सचिव गौरी शंकर नाग, जिला प्रवक्ता पी.एल. विश्वकर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी

कार्यक्रम के अंत में संगठन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे भी जनआंदोलन करेगा।

Leave a Comment