Buy Advt. Space

कोंडागांव रोजगार मेले में 185 निजी पदों पर होगी भर्ती 17 जुलाई

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांवकोंडागांव , जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोंडागांव द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला कलेक्टर परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

185 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां कुल 185 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें फायर, सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में फायरमैन के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, फूड पैकिंग के 25 पद, ड्राइवर के 10 पद, वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल एवं होम केयर टेकर सर्विसेस के 50 पद तथा स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. में फील्ड ऑफिसर के 30 पद शामिल हैं।

8वीं से डिप्लोमा धारकों को मिलेगा अवसर

इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं और फायर सेफ्टी डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सामान्यतः आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलेगा, जबकि कुछ पदों के लिए 0 से 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

10 से 18 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 10 हजार रुपये से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज और उनकी छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।

युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र ने जिले के पात्र युवक-युवतियों से रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर लेने की अपील की है।

Leave a Comment