ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । कोण्डागांव भाजपा युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला लेकर नगर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के हालिया बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की।
“कांग्रेस की भाषा में दिख रही हताशा” — भाजपा
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव का विशेष महत्व है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के बयान इन मूल्यों के विपरीत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है।
मनोज जैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एक ओर बैलगाड़ी में बैठकर विरोध प्रदर्शन करते हैं, वहीं दूसरी ओर अपने नेताओं का जन्मदिन कई गाड़ियों के काफिले के साथ मनाते हैं।
बाइक रैली निकालकर की नारेबाजी
भाजपा युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकालकर राहुल गांधी एवं दीपक बैज के पुतलों के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, मंडल अध्यक्ष कुलवंत चहल, विकास दुआ, प्रदीप नाग, संतोष सिंह, सती बघेल, सुमन शुक्ला, टिंकू साहू, धनंसूदास, अविनाश सोरी, गोविंद रामटेके, आकाश नेताम, सागर देवांगन, विनय यादव, मयंक भोसले, संजू मंडावी सहित भाजपा युवामोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








