Buy Advt. Space

बोलबोला गांव में विधायक लता उसेण्डी ने विकास कार्यों का भूमिपूजन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बोलबोला में 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रंगमंच और सीसी सड़क निर्माण कार्य होंगे संचालित

भूमिपूजन किए गए कार्यों में प्लाटपारा चौक के सामने 5 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा ग्राम पंचायत बोलबोला के जरेबेन्दरी में बुदर पोयाम के घर से प्रेम नेताम के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत 3 लाख रुपये बताई गई है।

युवाओं को खेल सामग्री का वितरण

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गांव के युवाओं को खेल सामग्री का वितरण भी किया। इस पहल को ग्रामीण युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

“गांव-गांव तक पहुंच रही विकास की सौगात”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक विकास कार्यों की सौगात पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रामदई नाग, सरपंच पुष्पा पोयाम, उपसरपंच जयलाल पोयाम सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment