Buy Advt. Space

ओबीसी कॉलम और 27% आरक्षण को लेकर रणनीति तैयार

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक कलार समाज भवन कोंडागांव में आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेश के पांचों संभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने की उठी मांग

बैठक में आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम शामिल किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जनगणना में ओबीसी कॉलम को शामिल नहीं करना सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा है। इस मुद्दे को लेकर आवेदन, निवेदन एवं व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी आंदोलन में होगी शामिल

सामाजिक पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। बैठक में इस संबंध में जनजागरण अभियान चलाने और चरणबद्ध आंदोलन करने पर चर्चा की गई।

विभिन्न संभागों से पहुंचे पदाधिकारी

कार्यक्रम में बस्तर संभाग अध्यक्ष तरुण धाकड़, जगन्नाथ साहू, सरगुजा संभाग से नरेश रजवाड़े, महासमुंद से बसंत सिन्हा, रायपुर से धर्मेंद्र साहू एवं नीलकंठ शार्दुल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिलाध्यक्ष गुलाब बघेल, माधेश्वर जैन, रितेश पटेल, गद्दाधर बैध, तुलसी नाग, गणेश यादव, कारिया दीवान, किशोर दीवान, मनोज देवांगन, रैमल दीवान, त्रिनाथ दीवान, अनिल वर्मा, श्रीमती टिकेश्वरी सिन्हा एवं श्रीमती सरिता यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment