ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिले के प्रभारी सचिव श्री भीम सिंह ने आज शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
प्रभारी सचिव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








