Buy Advt. Space

नाबालिग अपहरण दुष्कर्म आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, जेल भेजा

By

कोंडागांव। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में कोण्डागांव पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग के अपहरण का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 मार्च की शाम उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी सतीश भार्गव और थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

तमिलनाडु में मिला लोकेशन

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपहृता का लोकेशन तमिलनाडु में मिला। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया।

आरोपी के कब्जे से नाबालिग बरामद

तमिलनाडु पहुंचकर पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपहरण और दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी विकास मरकाम (उम्र 19 वर्ष), निवासी जुगानी कलार, थाना फरसगांव को 2 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया। 3 मई को उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उप निरीक्षक महेश राम साहू, महिला प्रधान आरक्षक विमला माला तथा साइबर सेल के आरक्षक कृष्ण नेताम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment