Buy Advt. Space

महंगाई गैस कीमत वृद्धि पर कांग्रेस रैली, मोदी पुतला दहन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को कोंडागांव में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से जय स्तम्भ चौक तक रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अंत में पुतला दहन किया गया।

महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विरोध जताया।

जय स्तम्भ चौक में पुतला दहन

रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर जय स्तम्भ चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पूरे क्षेत्र में विरोध और नारेबाजी का माहौल रहा।

जिलाध्यक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब महंगाई को मुद्दा बनाती थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वही महंगाई नजरअंदाज की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

गैस कीमतों में बढ़ोतरी का आंकड़ा बताया

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनवरी से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कुल 1510 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मई महीने में ही एकमुश्त 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है।

आम जनता और व्यापारियों पर असर

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गैस की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर होटल और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है, जिसका बोझ अंततः आम जनता को उठाना पड़ेगा। साथ ही आशंका जताई गई कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं।

आगे और उग्र आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि घोष, महामंत्री रितेश पटेल, जेपी यादव, गीतेश गांधी, बंटी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, शिव मंडावी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मरकाम, हेमा देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment