Buy Advt. Space

बस्तर मुन्ने से हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । राज्य शासन द्वारा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

बड़ेराजपुर जनपद पंचायत में समीक्षा बैठक आयोजित

इसी क्रम में जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में नोडल अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और व्यक्तिमूलक योजनाओं के शत-प्रतिशत सेच्यूरेशन पर विस्तार से चर्चा की गई।

31 योजनाओं से वंचित परिवारों को मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के अंतर्गत एनसीएईआर सर्वेक्षण में “नियद नेल्लानार” के तहत चिन्हित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को शत-प्रतिशत लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संतृप्तता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम स्तर पर सर्वे और शिविरों का आयोजन

ग्राम पंचायत, क्लस्टर और विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण कार्य जारी है और संभावित लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जा रहा है।

चरणबद्ध तरीके से होगा क्रियान्वयन

कार्यक्रम को पांच चरणों में संचालित किया जाएगा।

  • प्रथम चरण: योजनाओं की जानकारी, लक्ष्य और दस्तावेजों का वितरण
  • द्वितीय चरण: ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर और लाभ वितरण
  • तृतीय चरण: क्लस्टर स्तर पर लंबित मामलों का निराकरण
  • चतुर्थ चरण: विकासखण्ड स्तर पर समस्याओं का समाधान
  • पंचम चरण: समीक्षा, मूल्यांकन और थर्ड पार्टी फीडबैक

पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन

पंचायती राज दिवस (24 अप्रैल) से एक सप्ताह तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन प्रमुख सामुदायिक कार्यों का चयन किया जाएगा। प्रस्तावों को स्वीकृति के बाद शासन को भेजा जाएगा।

छूटे हुए परिवारों को भी मिलेगा मौका

सर्वेक्षण से छूटे परिवारों का भी पंजीयन कर उन्हें नियमानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह सके।

Leave a Comment