ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव ।जिले के ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को लंबे समय से अप्राप्त मानदेय को लेकर मामला जनदर्शन में उठाया गया। इस संबंध में जयप्रकाश नेताम ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की है।
जनदर्शन में सौंपा आवेदन
जयप्रकाश नेताम ने 21 अप्रैल को आयोजित जिला कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के लंबित मानदेय की समस्या से अवगत कराया।
कई महीनों से नहीं मिला मानदेय
आवेदन में बताया गया कि जनपद पंचायत माकड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को पिछले 5 माह से मानदेय नहीं मिला है।
इसके अलावा बड़ेराजपुर में 8 माह, केशकाल में 4 माह और कोण्डागांव क्षेत्र में 2 माह से मानदेय लंबित है।
जनप्रतिनिधियों को हो रही परेशानी
मानदेय नहीं मिलने से ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
कलेक्टर से जल्द भुगतान की मांग
जयप्रकाश नेताम ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि जिले के चारों जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को लंबित मानदेय जल्द से जल्द दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।








