Buy Advt. Space

जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग (छ.ग.)समाचार

By

पीलिया प्रभावित क्षेत्र भिलाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 113 एवं अहिवारा में 45 घरों का किया भ्रमण

दुर्ग, 16 अप्रैल 2026/ वार्ड-67 सेक्टर-7 पश्चिम सड़क 37 ए भिलाई नगर में पीलिया के मरीजों की जानकारी होने पर 16 अप्रैल 2026 को डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग एवं डॉ. सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वेलेंस अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में श्री विजय सेजुले, सुपरवाईजर, श्री हितेन्द्र कोसरे, बीईटीओ एवं स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों के साथ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दानी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 16 अप्रैल 2026 को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 113 घरों का भ्रमण किया गया, जिसमें कोई भी पीलिया से ग्रसित नए मरीज़ नहीं मिले। इस प्रकार उक्त संक्रमित क्षेत्र में आज दिनांक तक कुल 37 पीलिया के मरीज़ मिले, जिनमें से 02 पुराने मरीज श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईस, भिलाई में उपचाररत है तथा 01 पुराना मरीज़ डिस्चार्ज हुए, 01 मरीज जिला चिकित्सालय दुर्ग में आज भर्ती हुए इस प्रकार कुल भर्ती मरीज 03 है। उक्त प्रभावित क्षेत्र में नगर निगम भिलाई की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा लक्षणयुक्त मरीजों की सीबीसी/एलटीएफ/आरएफटी/विडॉल व अन्य अतिआवश्यक जांच की जा रही है, वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है।


इसी तरह विकासखण्ड धमधा अंतर्गत विगत 15 अप्रैल 2026 को वार्ड नं-05,06,07 अहिवारा में पीलिया की मरीजों की जानकारी होने पर 16 अप्रैल 2026 को प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा 45 घरों का भ्रमण किया गया जिसमें कोई भी नयें पीलिया से ग्रसित मरीज नही मिले, इस प्रकार उक्त संक्रमित क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 से आज 16 अप्रैल 2026 तक कुल 12 पीलिया के मरीज मिले। जिसमें से आज दिनांक तक कुल 06 मरीज (04 सामु.स्वा. केन्द्र अहिवारा व 01 श्री शंकरचार्य कालेज जुनवानी दुर्ग,01 ऐपेक्स अस्पताल कुम्हारी) भर्ती किये गये जिसमें से 02 मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिवारा व 01 मरीज ऐपेक्स अस्पताल कुम्हारी से डिस्चार्ज किये गयें। इस प्रकार वर्तमान में उक्त प्रभावित क्षेत्र से कुल 03 मरीज (02 सामु.स्वा.केन्द्र अहिवारा व 01 श्री शंकरचार्य कालेज जुनवानी दुर्ग) में उपचार ले रहे है। वर्तमान में जिनकी स्थिति सामान्य है।

आज 16 अप्रैल 2026 को प्रभावित क्षेत्र से कुल 07 पानी जॉच हेतु सैम्पल लिया गया एवं नगर पालिका अहिवारा द्वारा पाईप लाईन कि मरम्मत की जा रही है व आवश्यकतानुसार लक्षण युक्त मरीजों का सीबीसी/एलटीएफ/आरएफटी/विडॉल व अन्य अति आवश्यक जांच की जा रही है, वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है।


पीलिया हेतु पीलिया प्रदूषित जल व भोजन से फैलने वाला संक्रामक रोग है जो विषाणुओं के संक्रमण से होता है। विषाणुओं के शरीर में प्रवेश करने के 15 से 50 दिनों के भीतर बीमारी के लक्षण प्रगट होते है। पीलिया के प्रमुख लक्षण भुख न लगना, पीले रंग की पेशाब होना, भोजन का स्वाद न आना, उल्टी लगना या होना, सिर में दर्द होना एवं कमजोरी तथा थकावट का अनुभव करना, पेट के दाहिने तरफ उपर की ओर दर्द होना, आंखे व त्वचा का रंग पीला होना।

Leave a Comment