ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । थाना अनंतपुर पुलिस ने ग्राम मालगांव के वार्षिक मेले में कार्रवाई करते हुए खुडखुडिया नामक जुआ खेलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी समेत जुआ सामग्री भी बरामद की है।
अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा जिले का प्रभार ग्रहण करने के बाद सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्यों पर रोक लगाने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मालगांव मेला स्थल के पास टेकरी में कुछ लोग खुडखुडिया जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को जुआ खेलाते हुए पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम
- अरविंद नेताम (30 वर्ष)
- नीलु सोरी (24 वर्ष)
निवासी मालगांव, थाना अनंतपुर बताया।
नकदी और जुआ सामग्री बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
- 06 नग खुडखुडिया गोटा
- 01 झंडा-मुंडा चार्ट
- 01 टोकनी
- 01 प्लास्टिक चटाई
- फड़ से 970 रुपये
- तथा अरविंद नेताम से 200 रुपये
कुल 1170 रुपये बरामद किए।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम का योगदान
इस पूरी कार्रवाई में प्र.आर. 236 भूपेन्द्र मरकाम, प्र.आर. 196 छबीलाल कोर्राम, प्र.आर. 349 श्यामसिंह मरकाम सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।








