ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । केशकाल , यातायात नियमों की अनदेखी कर प्रेसर हॉर्न लगाकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों पर थाना केशकाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय ने लगाया भारी जुर्माना
कार्रवाई के तहत सभी 12 मामलों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालक पर 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 90,000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया।
यातायात नियमों के पालन की अपील
पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी है कि घाट क्षेत्रों में जाम की स्थिति में ओवरटेक न करें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अरुण यादव, सदासिंह नेताम और सुकेत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








