ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव केशकाल । थाना केशकाल पुलिस ने प्रेसर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
11 प्रकरण दर्ज, 13 हजार रुपए समंस शुल्क
अभियान के दौरान प्रेसर हॉर्न का उपयोग करने वाले एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में 13,000 रुपये का समंस शुल्क वसूला गया।
यातायात नियमों के पालन की अपील
केशकाल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक प्रेसर हॉर्न का उपयोग न करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।








