Buy Advt. Space

रांधना में 84 लाख के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन, सौगात मिली

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक ने सोमवार को ग्राम रांधना में 84 लाख रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की 08 पंचायतों को विकास की बड़ी सौगात मिली है।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे खातों में

विधायक ने कहा कि और के नेतृत्व में संचालित योजनाएं जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

आर्थिक सशक्तिकरण से मजबूत होगा देश

उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, तभी गांव, राज्य और देश मजबूत होगा। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भगवती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment