Buy Advt. Space

कोंडागांव में दुकानों की मैपिंग पूरी, व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । शहर के बाजारों को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा सभी छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन ने सभी व्यापारियों से जल्द से जल्द ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की है।

बाजार व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की पहल

राज्य सरकार के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आने वाले छोटे-बड़े बाजारों की मैपिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है। इसी के तहत कोंडागांव नगर पालिका क्षेत्र में भी सभी दुकानों का सर्वे कर उनकी मैपिंग पूरी कर ली गई है। इस पहल का उद्देश्य बाजार व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।

सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा ट्रेड लाइसेंस शुल्क निर्धारित किया गया है। नगर क्षेत्र के सभी छोटे और बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए अब ट्रेड लाइसेंस बनवाना अनिवार्य होगा। यह शुल्क शासन के गजट के अनुसार वार्षिक आधार पर लिया जाएगा।

नगर पालिका अधिनियम के तहत नियम लागू

अधिकारियों के अनुसार की धारा 127(6)(ग) के अंतर्गत प्रत्येक व्यापारी को व्यापार अनुज्ञप्ति यानी ट्रेड लाइसेंस लेना आवश्यक है। इसके लिए आवेदन निर्धारित फॉर्मेट “क” में किया जाएगा, जो नगर पालिका कार्यालय में उपलब्ध है।

31 मार्च से पहले लाइसेंस लेने की अपील

नगर पालिका प्रशासन ने सभी व्यापारियों से समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की है, ताकि उनका व्यवसाय विधिवत पंजीकृत रहे और शहर में बाजार व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। अधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च के बाद लाइसेंस शुल्क पर अधिभार लगाया जाएगा, इसलिए सभी दुकानदारों से निर्धारित तिथि से पहले अपना ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment