Buy Advt. Space

कोण्डागांव प्रेस क्लब को सांसद से 10 लाख अनुदान

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले के पंजीकृत पत्रकार संगठन “कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब” को बड़ी राहत मिली है। ने प्रेस क्लब भवन के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की अनुदान राशि देने की घोषणा की है।

प्रेस क्लब भवन के मरम्मत हेतु सहयोग

फेडरेशन द्वारा प्रेस क्लब भवन की मरम्मत, फर्नीचर क्रय, कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग की मांग को लेकर सांसद को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। संगठन ने बताया कि वर्तमान भवन में आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन की आवश्यकता है, जिससे पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।

जनहित पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका

आवेदन में उल्लेख किया गया था कि पंजीयन क्रमांक 12220277819 के तहत पंजीकृत यह संगठन जनहित पत्रकारिता, पत्रकार प्रशिक्षण, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय पर्वों के आयोजन जैसे गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है। संगठन जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और मीडिया की सशक्त भूमिका के लिए निरंतर कार्यरत है।

सांसद की सकारात्मक पहल

मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए सांसद ने ₹10 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस निर्णय से जिले के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

पत्रकारों ने जताया आभार

फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहयोग से प्रेस क्लब की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा सकेगा। साथ ही पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों का संचालन और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।

Leave a Comment