Buy Advt. Space

कोण्डागांव प्लेसमेंट कैंप 20 फरवरी, 93 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव  से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत के सामने स्थित आशा सिलाई सेंटर के बाजू में आयोजित होगा।

93 रिक्त पदों पर भर्ती का अवसर

कैंप का आयोजन द्वारा किया जा रहा है। निजी क्षेत्र के नियोजकों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में कुल 93 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे स्थानीय एवं अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

होम क्लीन सर्विस में विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद

प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से होम क्लीन सर्विस संस्था, कोण्डागांव में इलेक्ट्रिशियन (10), प्लंबर (10), सीसीटीवी सर्विस (5), पेंटर (20), कुक (5), चपरासी (15), बाइक मैकेनिक (10) एवं ब्यूटीशियन (10) पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तथा आईटीआई/संबंधित कोर्स निर्धारित है।

अन्य संस्थानों में भी अवसर उपलब्ध

इसी प्रकार पंचायत ढाबा, कोण्डागांव में वेटर के 3 पद स्वीकृत हैं, जिनके लिए 12वीं उत्तीर्ण एवं एक वर्ष का अनुभव आवश्यक है। वहीं श्रेयांश एग्रो, कोण्डागांव में सेल्समैन के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं उत्तीर्ण एवं 0–1 वर्ष का अनुभव मान्य होगा। इन पदों के लिए वेतनमान 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

आयु सीमा एवं वेतनमान

अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8,000 से 12,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा। फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मूल दस्तावेजों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने पात्र युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment