Buy Advt. Space

कोंडागांव में गणतंत्र दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल, विधायक करेंगी ध्वजारोहण

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

कलेक्टर एवं एसपी ने की अंतिम रिहर्सल की समीक्षा

शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

अपर कलेक्टर ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिका

अंतिम रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उनके द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति का अवलोकन किया गया।

विभिन्न बलों की टुकड़ियों ने किया मार्चपास्ट अभ्यास

परेड कमांडर एवं सेकेंड इन कमांड के नेतृत्व में हुआ अभ्यास

परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव एवं सेकेंड इन कमांड एएसआई श्री दिनेश कुमार डहरिया के नेतृत्व में

  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं एवं 41वीं बटालियन
  • छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
  • जिला पुलिस
  • बस्तर फाइटर
  • नगर सेना (पुरुष एवं महिला दल)
  • एनसीसी एवं एनएसएस के बालक-बालिका दल

द्वारा मार्चपास्ट का अंतिम अभ्यास किया गया।

स्कूली बच्चों ने किया सांस्कृतिक एवं व्यायाम प्रदर्शन का अभ्यास

समारोह के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले स्कूली बच्चों के व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी रिहर्सल किया गया, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment