ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । महिला एवं बाल विकास विभाग ,कोण्डागांव द्वारा संचालित “सखी” वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैनिक कार्यों के संचालन एवं संबंधित सभी प्रक्रियाओं के लिए पात्र आवेदकों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
“सखी” वन स्टॉप सेंटर में निम्नलिखित पदों के लिए सेवा प्रदाता नियुक्त किए जाएंगे—
- केस वर्कर – 01 पद
- पैरा लीगल कार्मिक (वकील) – 01 पद
- पैरा मेडिकल कार्मिक – 01 पद
- होम गार्ड – 03 पद
02 फरवरी को वॉक-इन इंटरव्यू
इन सभी पदों के लिए 02 फरवरी 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र आवेदिकाओं से प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
पंजीयन का समय और स्थान
इच्छुक महिला आवेदिकाएं निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक
कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला–कोण्डागांव में पंजीयन कराते हुए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
आवेदन से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
आवेदन पत्र, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्यदायित्व एवं अन्य सभी विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइट
www.kondagaon.gov.in पर उपलब्ध हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल
“सखी” वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को संकट की स्थिति में एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस भर्ती से केंद्र की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।








