ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वारा 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर परिसर में होगा आयोजन
यह प्लेसमेंट कैम्प कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत के सामने स्थित आशा सिलाई सेंटर के बाजू, कोण्डागांव में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
71 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 71 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से—
- स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि., कोण्डागांव:
- फील्ड ऑफिसर – 50 पद
- कलेक्शन ऑफिसर – 10 पद
- क्वांटम व्हीकल्स प्रा. लि., कोण्डागांव:
- मैनेजर – 1 पद
- सेल्स एक्जीक्यूटिव – 6 पद
- धनेश्वरी मोटर्स प्रा. लि., कोण्डागांव:
- ऑपरेटर – 2 पद
- सेल्स एक्जीक्यूटिव – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर को अवसर मिलेगा, जबकि कुछ पदों के लिए 0 से 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा।
वेतन और कार्यस्थल
चयनित अभ्यर्थियों को 6,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कुछ पदों पर बाइक अथवा स्कूटी होना अनिवार्य है। कार्यस्थल कोण्डागांव, आरंग, रायपुर, कुरूद एवं गरियाबंद निर्धारित किए गए हैं।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों।
युवाओं से अपील
जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करें।








