ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में द्वारा रविवार को जिले में संचालित स्कूली बसों की व्यापक जांच की गई।
सुरक्षा मानकों व दस्तावेजों की बारीकी से जांच
अभियान के दौरान कुल 50 स्कूली बसों की जांच की गई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित स्कूली बस सुरक्षा मानकों के साथ-साथ फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
18 बसें पाई गईं नियमों के विरुद्ध
जांच में
- 6 वाहन बिना फिटनेस,
- 2 वाहन बिना परमिट,
- 3 वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र,
- 7 वाहनों में अग्निशमन यंत्र बंद पाए गए।
इन अनियमितताओं के चलते कुल 18 वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 40,900 रुपये का चालान काटा गया।
चालकों-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण
जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बस चालकों एवं परिचालकों का नेत्र परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया, ताकि स्कूली बच्चों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रह सके।
यातायात नियमों के पालन के निर्देश
निरीक्षण के दौरान परिवहन अधिकारी ने चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, निर्धारित वर्दी में रहने, ओवरस्पीड से बचने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।








