ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव । विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने किया उद्घाटन
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में नये स्वरूप में सुसज्जित कैंटीन का शुभारंभ किया।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिला सशक्त मंच
उल्लेखनीय है कि पूर्व में गायत्री स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा टीन शेड में कैंटीन का संचालन किया जा रहा था। कलेक्टर के मार्गदर्शन में अब इसे समीप स्थित भवन में नये स्वरूप में विकसित कर बेहतर सुविधाओं के साथ प्रारंभ किया गया है।
ऋण लेकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम
गायत्री स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगभग 05 लाख रुपये का ऋण लेकर कैंटीन संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को आजीविका का सशक्त साधन प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती सुषमा खोब्रागडे़ सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एनआरएलएम जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।








