Buy Advt. Space

जिले में अब तक 12 हजार क्विंटल धान की हो चुकी है खरीदी

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक जिले के 67 समितियों के उपार्जन केन्द्रों में से 26 केन्द्रों में 12 हजार 369 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के किसान अपना धान बेचने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं साथ ही समितियों के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। सभी केन्द्रों में पारदर्शी ढंग से धान खरीदी संपन्न कराने के लिए ऑनलाईन टोकन, इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्रों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


खाद्य अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में बुधवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी बहीगांव समिति में कुल 1755 क्विंटल, मुलमुला समिति में कुल 1640 क्विंटल, गम्हरी समिति में कुल 1638 क्विंटल और बफना समिति में कुल 1092 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। उन्होंने बताया की जिले के पंजीकृत किसान जिनका दो एकड़ रकबा है उन्हें एक टोकन, दो से दस एकड़ के लिए दो टोकन और दस एकड़ से अधिक के लिए तीन टोकन की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Comment