कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! दिल्ली विस्फोट मे दिवंगत आत्माओ को कोंडागांव घड़ी चौक में श्रद्धांजलि दी गई जिसमें बस्तर विकास एवं सेवा संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन एवं पदाधिकारी साथ ही जिला पंचायत की अध्यक्ष रीता शोरी कोंडागांव नगर के समाजसेवी आमजन व मीडियाकर्मी मौजूद रहे उपस्थित लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी तथा 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की
वही संस्था अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन व पदाधिकारी ने कहा
यह त्रासदी केवल कुछ परिवारों की नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए पीड़ा का विषय है। इस दुःखद क्षण में पीढ़ी परिजनों के प्रति सवेदना व्यक्ति करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही








